वीडियो

वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

इस वीडियो में देखिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, उनकी प्रमुख मांगें और आंदोलन से जुड़ी पूरी जानकारी।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन 

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। "DU सत्याग्रह: Save Democracy, Save DU" के बैनर तले छात्र विभिन्न छात्र हितों और विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें शामिल हैं:

• विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के कथित राजनीतिक इस्तेमाल पर कुलपति से माफी की मांग।

• दिल्ली विश्वविद्यालय के कथित "भगवाकरण" को रोकने की मांग।

• DUSU में महिलाओं के लिए एक पद आरक्षित करने की मांग।

• PG हॉस्टल सर्टिफिकेशन सिस्टम लागू करने की मांग।

• PG छात्रों के लिए एंटी-हैरासमेंट और लीगल सेल की स्थापना।

• PhD प्रवेश प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की मांग।

• EC और AC में छात्र प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग।

• एक वर्षीय PG कार्यक्रम में सीटें बढ़ाने की मांग।

• योग्य प्रोफेसरों की नियुक्ति की मांग।

इस वीडियो में देखिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, उनकी प्रमुख मांगें और आंदोलन से जुड़ी पूरी जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए