
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार की देर रात को आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। वाराणसी के श्री नगर कॉलोनी में एक थ्री स्टार होटल में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखने के बाद पूरे होटल में हड़कंप मच गया, लोग इधर- उधर भागते दिखे। हालांकि हादसे में काफी नुकसान तो हुआ लेकिन अच्छी बात यह है कि किसी के जान जाने या घायल होने की खबर नहीं है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए