कांग्रेस नेता राहुल गांधी बने कहा कि बिहार की इन युवा बेटियों की समझ, हौसला और सपने सब प्रेरणादायक हैं। मगर NDA सरकार की उपेक्षा उनके साथ सबसे बड़ा धोखा है। जो इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकार तक नहीं दे पाई। हम उनकी आवाज़ दबने नहीं देंगे। हर बेटी अपने सपनों को पूरा करेगी, ये वादा है।
Published: undefined
वीडियो में एक लड़की ने राहुल गांधी को बताया कि उसने पढ़ाई छोड़ दी है। इसलिए छोड़ दी है कि कॉलेज बहुत दूर है। उनके लिए रास्ते सुरक्षित नहीं है। उसने बताया कि जब लड़कों को ही मार दिया जाता है, तो हम तो लड़की है। लड़कियों ने बताया कि बाहर जाने से डर लगता है।
Published: undefined
लड़कियों ने बताया कि बस, ट्रेन और हर जगह डर लगता है। लड़कियों ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम की जरूरत है। हम उम्मीद है कि आने वाली सरकार इस क्षेत्र में काम करेगी।
एक लड़की ने बताया कि तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर पढ़ने जाती हूं। बस है लेकिन चढ़ नहीं सकती, क्योंकि लड़के लोग छेड़खानी कर देते हैं। लड़कियों के लिए अलग बस होनी चाहिए।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined