
लगातार जारी छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं लोकतांत्रिक तरीके से काशी विश्वविद्यालय के द्वार पर धरना दे रही थीं। तभी अचानक वहां पुलिस का जमावड़ा शुरु हो गया और अचानक पुलिस ने इन छात्राओं पर लाठीचार्ज शुरु कर दिया
पुलिस ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जो छात्राएं भगदड़ में गिर गईं उन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने जूतों से मारा।
पुलिस की बर्बरता और हमले से बचने के लिए छात्राओं ने महिला हॉस्टल में पनाह ली, लेकिन पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनका वहां तक पीछा किया और अंदर घुसकर लाठियां चलाईं
इस लाठीचार्ज में तमाम छात्राओं को गंभीर चोटें आयी हैं। कई छात्राओं को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हुआ था बीएचयू में पढ़ें यह रिपोर्ट : बीएचयू : छेड़छाड़ का विरोध करती छात्राओं पर लाठीचार्ज, फायरिंग
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Sep 2017, 5:02 PM IST