
चांद के पास कुछ रहस्यमयी चीजों को उड़ते हुए देखा गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन्हें एलियंस मान रहे हैं। वहीं कुछ जानकारों का भी मानना हैं कि उन्होंने चांद पर एलियंस के घर देखे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज को देख हर कोई हैरान है। चांद के पास उड़ने वाली इन अजीबो गरीब चीज का एक वीडियो फिजिक्स-एस्ट्रोनॉमी @Physicastrono9 नाम के ट्विटर हैंडलर ने शेयर किया था। असल में ये वीडियो क्यूबेक शहर के एक साइंस फोटोग्राफर ने बनाया है। 59 सेंकेंड के इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चांद के उत्तरी-पूर्व हिस्से में रोशनी से दो अनजान वस्तुएं निकल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जब वो रोशनी से निकल कर अंधेरे की तरफ आती हैं तो उनमें से एक की परछाई सतह पर पड़ती दिखाई देती है जबकि, दूसरे की नहीं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined