
बर्फबारी के बाद मंगलवार को शिमला के कुफरी, मनाली, धर्मशाला और चंबा के डलहौजी में सैलानियों ने बर्फ में खूब मस्ती की। वहीं तापमान की बात करे तो मनाली और कुफरी में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है। शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मनाली और कुफरी का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस और 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए