वीडियो

राहुल गांधी ने नए साल की पूर्व संध्या पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'माँ, यादें और मुरब्बा, नया साल मुबारक हो'

राहुल और सोनिया गांधी ने अपने किचन गार्डन से तोड़े ताजे फलों से घर पर संतरे का मुरब्बा बनाकर दिन का जश्न मनाया। राहुल गांधी ने बताया कि मुरब्बा बनाने का नुस्खा उनकी बहन प्रियंका गांधी का है।

फोटो: राहुल गांधी यूट्यूब चैनल
फोटो: राहुल गांधी यूट्यूब चैनल 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नए साल की पूर्व संध्या पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी हैं। राहुल और सोनिया गांधी ने अपने किचन गार्डन से तोड़े ताजे फलों से घर पर संतरे का मुरब्बा बनाकर दिन का जश्न मनाया। राहुल गांधी ने बताया कि मुरब्बा बनाने का नुस्खा उनकी बहन प्रियंका गांधी का है।

राहुल गांधी ने यूट्यूब चैनल पर 5 मिनट के वीडियो में मुरब्बा बनाने की प्रक्रिया अपलोड की है। वीडियो में सोनिया गांधी ने यह भी साझा किया कि कैसे उन्होंने दशकों पहले भारतीय व्यंजनों के अनुकूल होना सीखा। उन्होंने कहा, "जब मैं यहां आई, तो मुझे भारतीय स्वादों, खासकर मिर्च के अनुकूल होने में समय लगा।”

वीडियो, टोकरी लेकर अपने किचन गार्डन में फल लेने के साथ शुरू होता है। बगीचे में फल को डंठल से काटते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मम्मी, आप काटती क्यों हो? आप इसे तोड़ती क्यों नहीं हैं?” इस पर सोनिया गांधी ने कहा, “असल में यह प्रियंका की रेसिपी है।”

फल तोड़ने के बाद राहुल और सोनिया गांधी किचन के अंदर आए, संतरे को साफ करना शुरू कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने कम आंच पर एल्यूमीनियम के बर्तन में फलों के गूदे और चीनी के पीले मिश्रण को हिलाते हुए कहा, "अगर बीजेपी के लोग जैम लेना चाहते हैं, तो वे ले सकते हैं। आप क्या कहती हैं, मम्मी?"

सोनिया गांधी ने जवाब दिया, "वे इसे हम पर फेंक देंगे” और दोनों हंस पड़े। दिए गए लिंक में आप भी पूरा वीडियो देख सकते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल