सिनेमा

सिनेजीवन: सलमान के स्लिम लुक पर फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया और ‘तूफान’ के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं फरहान अख्तर

अपनी फिल्म ‘तूफान’ की तैयारी करते हुए अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं और सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी बॉडी को स्लिम लुक दिया है, जिस पर उनके फैंस ने कमाल की प्रतिक्रिया दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान अपनी बॉडी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एकदम स्लीक लुक में नजर आरहे हैं। सलमान खान इस तास्वीर में शर्ट लेस खड़े हैं और उनके सिक्स पैक एब्स साफ दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में सलमान ने लिखा है, ‘वर्क इन प्रोग्रेस’। इस तस्वीर को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

अभी कुछ दिन पहले सलमान ने बोटल ओपन चैलेंज करते हुए एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वे अब के मुकाबले थोड़े मोटे लग रहे थे। सलमान के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सलमान की इस तस्वीर पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि अपनी बॉडी ट्रांस्फॉर्माशन को लेकर सलमान पिछले कई दिनों से जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं और इसी मेहनत का नतीजा है कि वे फिर से एक बार अपने यंग लुक में आगये हैं। 1 जुलाई को भी सलमान ने इंटेंस वर्कआउट के बाद अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की थी, जिसे 21 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया था।

फोटो: सोशल मीडिया

तूफान के लिए घंटो जिम में पसीना बहा रहे फरहान अख्तर

अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म 'तूफान' की तैयारी के चलते काफी मेहनत कर रहे हैं और खुद के लिए काफी सख्त फिटनेस का लक्ष्य बना रहे हैं। फरहान ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह काफी तल्लीन होकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो क्लिप के कैप्शन में फरहान ने लिखा, "और जब आपको लगता है कि दो घंटे का सत्र समाप्त हो गया है, वे आपको यह बंद करने को कह देते हैं। धन्यवाद ड्रयू नील और समीर जौरा। 'तूफान' की तैयारी चल रही है, बॉक्सर की जिंदगी, फिटनेस गोल्स, कोर वर्कआउट, कठोर।"

'तूफान' के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं, जिनके साथ फरहान इससे पहले 'भाग मिल्खा भाग' में काम कर चुके हैं। 'तूफान' में फरहान एक बॉक्सर की भूमिका अदा करेंगे। इस फिल्म के निर्माता सामूहिक तौर पर एक्सेल मूवीज और रॉम्प पिक्चर्स है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?