सिनेमा

सिनेजीवन: ईद पर रिलीज नहीं होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ और शादी की 34वीं सालगिरह पर अनुपम खैर ने किरण को दिया खास तोहफा

संजय लीला भंसाली निर्देशित सलमान खान की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने दी और अनुपम खैर ने पत्नी किरण को शादी की 34वीं सालगिरह पर दिया खास तोहफा।

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट टाले जाने की घोषणा की है। फिल्म में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। सलमान ने रविवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी और 2020 में ईद पर किसी अन्य फिल्म के साथ आने का वादा किया।

उन्होंने लिखा, "संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीड डेट आगे खिसका दी गई है, लेकिन फिर भी मैं आप सबसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशा-अल्लाह।"

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज में देरी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

सलमान और भंसाली इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद भंसाली की फिल्म 'सावरिया' (2007) में सलमान ने कैमियो किया था।

फोटो: सोशल मीडिया

शादी की 34वीं सालगिरह पर अनुपम खैर का किरण को खास तोहफा

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खैर ने अपनी शादी की 34वीं सालगिरह पर पत्नी किरण खैर को एक खास तोहफा दिया है। अनुपम ने बड़े ही भावुक अंदाज में किरण खैर को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी है। उन्होंने ट्विटर पर किरण के लिए एक प्यारा सा मेसैज साझा किया है।

दरअसल अनुपम ने अपनी शादी की एक तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'डियरेस्ट किरण, शादी की 34वीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।'

अनुपम ने आगे लिखा, 'बहुत लंबा वक्त जिंदगी का साथ में तय किया है हमने। 34 साल गुजर गए, लेकिन लगता है जैसे कल ही की तो बात है, सालगिरह मुबारक।’

दोनों की शादी की इस पुरानी तस्वीर में अनुपम खैर के भाई राजू खैर, उनके पिता पुष्करनाथ खैर और उनकी मां दुलारी खैर भी नजर आरहे हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति