क्रिकेट

IPL के लिए टेस्ट सीरीज छोड़ने को तैयार है इंग्लैंड का रिकॉर्ड बनाने वाला यह स्पिनर, नीलामी के लिए उपलब्ध

रेहान मंगलवार को कराची में टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों का विकेट चटकाते हुए 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इंग्लैंड के युवा प्रतिभाशाली लेग स्पिनर रेहान अहमद फरवरी में दो टेस्ट की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा नहीं करेंगे और इसके बजाये फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव लेने के लिए टी20 लीग में हिस्सा लेंगे। रेहान मंगलवार को कराची में टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों का विकेट चटकाते हुए 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि कोच्चि में शुक्रवार को होने वाली आईपीएल नीलामी में अगर रेहान अहमद किसी टीम के द्वारा खरीदे जाते हैं तो यह शानदार होगा।

रेहान ने लेस्टरशायर के लिए 14 टी20 ब्लास्ट और हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए पांच मैच खेले हैं। इस बार की नीलामी में वह 40 लाख रुपये के आधार मूल्य पर उपलब्ध हैं। नीलामी में विदेशी स्पिनरों की शायद ही कभी ज्यादा मांग होती है, लेकिन रेहान की कम कीमत और बड़ी क्षमता किसी भी फ्रैंचाइजी को उनके प्रति आकर्षित कर सकती है।

आईपीएल के पहले 11 सीजन तक उसका हिस्सा रहे और हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच रहे मैकुलम ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, "अलग-अलग कोचों और अलग-अलग कप्तानों के तहत खेलने और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन अनुभवों को प्राप्त करने का मौका कौन ही छोड़ना चाहेगा। एक 18 साल के खिलाड़ी के लिए यह एक शानदार अवसर होगा। मुझे लगता है कि हमें इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।"

ईसीबी के प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट ने अक्टूबर में कहा था कि रेहान को 2022-23 सीजन के लिए फ्रैंचाइजी लीग में खेलने के लिए कई प्रस्ताव आए थे और इंग्लैंड क्रिकेट की यह वास्तविक जिम्मेदारी है कि वह उसे सावधानी से प्रबंधित करे। वह जनवरी और फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में उद्घाटन आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स की टीम से खेलेंगे।

अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी के अंत में होने वाले वनडे सीरीज में उन्हें शामिल किया जाता है तो आईएलटी20 में वह उपलब्ध नहीं भी हो सकते हैं। हालांकि मैकुलम ने कहा कि वह उन्हें अधिक से अधिक फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 जवान घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!