क्रिकेट

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में 5 सबसे बड़ी पारियां, रोहित दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

पांच सबसे बड़ी पारियों में तीन पारियां भारतीय खिलाड़ियों ने खेली हैं। आइए, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं।

रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। फोटो: IANS

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज रविवार से शुरू हो रहा है। इस मौके पर जानतें हैं इन दोनों के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पारियों के बारे में। इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगा सका है। वहीं, पांच सबसे बड़ी पारियों में तीन पारियां भारतीय खिलाड़ियों ने खेली हैं। आइए, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं।

रोहित शर्मा (209) : रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 12 चौके शामिल थे। भारत ने 383/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से शिकस्त दी थी।

सचिन तेंदुलकर (175) : मास्टर-ब्लास्टर ने 5 नवंबर 2009 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 141 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 175 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 351 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 3 रन के अंतर से मुकाबला गंवाया।

रोहित शर्मा (171*) : रोहित शर्मा ने 12 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाका के मैदान पर 163 गेंदों में 7 छक्कों और 13 चौकों के साथ नाबाद 171 रन बनाए। रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने 3 विकेट खोकर 309 रन जुटाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ (149) की शानदार पारियों के दम पर 4 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

जॉर्ज बेली (156) : नागपुर में 30 अक्टूबर 2013 को खेले गए इस मुकाबले में बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बेली ने 114 गेंदों में 156 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 351 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

स्टीव स्मिथ (149) : भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 171 रन की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवरों में 5 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 135 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 149 रन की पारी खेली थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ईडी ने हिरासत में लिया, आजम खां बोले- अब कहने को बचा ही क्या है?

  • ,
  • जन-महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए