क्रिकेट

IND vs ENG: यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ठोका दूसरा दोहरा शतक, सबसे ज्यादा छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। इसके अलावा वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

फोटो: BCCI
फोटो: BCCI 

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरा दोहरा शतक ठोका है। यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Published: undefined

इतना ही नहीं यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाने में सफल हुए हैं। वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब तक तीन मैचों में 20 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं और अभी दो मैच इस सीरीज के बाकी हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 19 छक्के जड़े थे।

Published: undefined

इससे पहले जायसवाल ने बतौर भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल को पछाड़ा।

यशस्वी ने एक पारी में 9 छक्के मारते ही रिकॉर्ड हासिल किया। जबकि, नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल के नाम 8-8 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 8 छक्के जड़े थे। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए टेस्ट की एक पारी में बैटिंग करते हुए 8 छक्के लगाए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined