
विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा।
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए थे और पहली पारी घोषित कर दी थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य दिया था। 395 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम लंच के बाद 191 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही टी इंडिया ने इस मैच को जीत लिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Oct 2019, 1:55 PM IST