क्रिकेट

भारत के श्रीलंका दौरे का ऐलान, हेड कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा, जानें वनडे-टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत 26 और 27 जुलाई को लगातार दो दिन श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 मैच खेलेगा जबकि इस श्रृंखला का अंतिम मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं एकदिवसीय श्रृंखला के अन्य दो मैच 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।

भारत के श्रीलंका दौरे का ऐलान
भारत के श्रीलंका दौरे का ऐलान फोटोः IANS

भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने के अंत में होने वाली टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित हो गया है। श्रीलंका दौरे का आग़ाज़ टी 20 श्रृंखला के साथ होगा जबकि एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। श्रीलंका दौरे पर भारत को तीन तीन मैचों की टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है।

भारत 26 और 27 जुलाई को लगातार दो दिन श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 मैच खेलेगा जबकि इस श्रृंखला का अंतिम मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं एकदिवसीय श्रृंखला के अन्य दो मैच 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।

टी20 श्रृंखला के तीनों मैच पल्लेकेले जबकि तीनों एकदिवसीय मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। गौतम गंभीर के लिए यह बतौर भारतीय कोच पहला दौरा भी होगा।

फिलहाल श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें आराम दिया जा सकता है। बता दें कि कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने अपने टी20 कैरियर को अलविदा कह दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज