क्रिकेट

डोप टेस्ट में फेल होने के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज ने छोड़ दी थी टीम में वापसी की उम्मीद, अब विश्वकप खेलेगा!

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 2019 में एक डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद वह अपने देश की जर्सी में फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल पाएंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 2019 में एक डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद वह अपने देश की जर्सी में फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल पाएंगे।

Published: undefined

33 वर्षीय हेल्स को यह दूसरा मौका मिला है। वह 2019 में डोप टेस्ट में विफल रहे थे लेकिन अब वह कप्तान जोस बटलर और कोच मैथ्यू मॉट के तहत खेलने के लिए तैयार हैं। तत्कालीन कप्तान इयोन मॉर्गन ने दावा किया था कि हेल्स ने टीम मूल्यों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है।

Published: undefined

हेल्स सफेद गेंद टीम में लौटे हैं। उन्हें चोटिल जानी बेयरस्टो की जगह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है। हेल्स ने डेली मेल से कहा कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने 2019 में विश्व कप से पहले मनोरंजन-संबंधी ड्रग्स लेने के बारे में बताया नहीं था।

Published: undefined

उन्होंने कहा, "यह मेरी गलती थी। यह मैंने किया था। आपको शीशे में खुद को देखना होगा और एक व्यक्ति के रूप में सुधार करना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा।" हेल्स ने कहा, "विश्व कप से चूकना काफी दर्दनाक था।"

Published: undefined

उन्होंने कहा, "अपनी टीम को विश्व कप जीतते देखना शानदार था लेकिन साथ यह बात भी आपको अंदर तक खाती है कि आपको इस टीम का हिस्सा होना चाहिए था।"

उन्हें इंग्लैंड की तरफ से खेलने का दूसरा मौका बेयरस्टो की चोट के कारण मिला है। उन्होंने मॉर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से बात करने का साहस जुटाया और उन्हें सकारात्मक जवाब मिला।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined