क्रिकेट

T20 World Cup : पहले ही मैच में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चित्त, न्यूजीलैंड ने 89 रनों से रौंदा

डेवोन कॉन्वे की नाबाद 92 रन की शानदार पारी और टिम साउदी तथा मिशेल सेंटनर के तीन-तीन विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सुपर-12 के ग्रुप एक मुकाबले में शनिवार को 89 रन से हराकर अपनी अभियान की शानदार शुरूआत की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

डेवोन कॉन्वे की नाबाद 92 रन की शानदार पारी और टिम साउदी तथा मिशेल सेंटनर के तीन-तीन विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सुपर-12 के ग्रुप एक मुकाबले में शनिवार को 89 रन से हराकर अपनी अभियान की शानदार शुरूआत की।

डेवोन कॉन्वे को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कॉन्वे की नाबाद 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 17.1 ओवर में 111 रन पर समेट दिया।

इस तरह के मैच की अपेक्षा शायद किसी ने नहीं की होगी लेकिन ऐसा संभव हो पाया, न्यूजीलैंड के शानदार प्रदर्शन के कारण। मैच के शुरूआती पलों से ही वह साफ मानसिकता के साथ अपने खेल को आगे बढ़ा रहे थे। अपने प्लान के तहत चल रहे थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने काफी सटीकता दिखाई। पहले साउदी और सैंटनर की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को परेशान किया और फिर बाद में हर एक गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की। फील्डिंग के दौरान भी कई बढ़िया कैच लपके गए।

न्यूजीलैंड का यह टी20 विश्व कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था , जबकि टी20 विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने रन बटोरे। ओपनर कॉन्वे ने टी20 में एक हजार रन पूरे किये लेकिन अपना पहला टी20 शतक लगाने से थोड़ा सा दूर रह गए। डेवोन कॉन्वे ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए।

फिन एलेन ने मात्र 16 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान केन विलियम्सन ने 23 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए जबकि जिमी नीशम ने 13 गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 26 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 41 रन पर दो विकेट लिए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति