क्रिकेट

"एक बार काम पूरा हो गया तो चला जाऊंगा, फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा", कोहली ने क्यों ऐसा कहा?

आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में 35 वर्ष के कोहली ने कहा कि मलाल के बिना जीने की ललक ही उनकी प्रेरणा है ।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पता है कि वह हमेशा खेलते नहीं रह सकते लेकिन विदा लेने से पहले वह अपना सबकुछ क्रिकेट कैरियर को देना चाहते हैं और उनका कहना है कि एक बार जाने के बाद वह कुछ समय नजर भी नहीं आयेंगे ।

कोहली आईपीएल में इस सत्र में अब तक का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ चुके हैं । उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 13 मैचों में 661 रन बनाये हैं ।

आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में 35 वर्ष के कोहली ने कहा कि मलाल के बिना जीने की ललक ही उनकी प्रेरणा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो । एक बार काम पूरा हो जाये तो मैं चला जाऊंगा और फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब तक मैं खेल रहा हूं, अपना सब कुछ खेल को देना चाहता हूं । यही मेरी प्रेरणा है ।’’

कोहली ने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी के कैरियर का अंतिम समय आता है । मैं भी हमेशा खेलता नहीं रहूंगा लेकिन मैं इस सोच के साथ विदा नहीं लेना चाहता कि अगर मैने उस दिन ऐसा किया होता तो अच्छा होता । ’’

कोहली अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य हैं ।

कोहली ने भारत के लिये 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 मैच खेलकर 26000 से अधिक रन बनाये हैं । टी20 विश्व कप में उनके नाम 1141 रन हैं ।

भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ है । भारत को पांच जून को न्यूयॉर्क में पहला मैच आयरलैंड से खेलना है ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत