अपराध

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर चली गोलियां, अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर

जिस समय ये हमला हुआ तब चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। तभी, बीच रास्ते देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला फोटोः ANI

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। कुछ हथियारबंद लोगों ने उन पर फायरिंग की है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यूपी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जिस समय ये हमला हुआ तब चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। तभी, बीच रास्ते देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया।

Published: undefined

भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम प्रमुख चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया. उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया. घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है। वह अस्पताल में हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Published: undefined

यूपी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी, जो उनके पास से गुजरी है। हालांकि, अभी वह ठीक हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

फायरिंग की घटना में चंद्रशेखर की कार के शीशे भी टूट गए हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

  • ,
  • 'आप निजी पसंद के काम निजी जगह पर करें', रियान पराग के मामले पर अश्विन बोले- अगर एक्शन नहीं लिया गया...

  • ,
  • 'बिहार का नाम बदलकर ‘श्रमिक प्रदेश’ कर दिया जाना चाहिए', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट पर भी साधा निशाना