अपराध

बच्ची का लगातार पीछा करना, घूरना या जबरन बात करना भी यौन अपराध, जानें झारखंड HC ने अपने आदेश में और क्या कहा...

जस्टिस सुभाष चांद की बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शिक्षक की याचिका को खारिज कर दिया और उसके कृत्य को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत यौन उत्पीड़न का मामला करार दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी बच्ची का लगातार या बार-बार पीछा करना, घूरना या जबरन संपर्क करने की कोशिश करना भी यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आने वाला अपराध है। ऐसा मामला पॉक्सो (प्रोटेक्टशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट 2012 की धारा 11 (4) के तहत संज्ञेय है।

हाईकोर्ट ने चतरा जिले की एक स्कूली छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक की जमानत अर्जी खारिज करते हुए यह महत्वपूर्ण आदेश दिया है।

आरोपी शिक्षक राहुल यादव पर यह आरोप है कि वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी करता था। पीड़िता ने स्कूल के प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की तो शिक्षक को स्कूल से हटा दिया गया।

इसके बाद भी वह छात्रा का पीछा करता था। वह उससे मिलने और जबरन बात करने का भी प्रयास करता था।

इस मामले में केस दर्ज होने के बाद निचली अदालत में आरोपी शिक्षक के खिलाफ चार्ज फ्रेम किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

जस्टिस सुभाष चांद की बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शिक्षक की याचिका को खारिज कर दिया और उसके कृत्य को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत यौन उत्पीड़न का मामला करार दिया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'गोविंदा बना रहे थे शादी का प्लान' और मां की याद में भावुक हुए अदनान सामी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'साहिल को छर्रे लगे हैं, FIR होने तक नहीं हटेंगे', राहुल बोले- इस देश में शाह की पुलिस न्याय नहीं होने देगी

  • ,
  • साहिल मामले में FIR दर्ज कराने पर अड़ी कांग्रेस का आरोप, 'BJP कर रही ध्रुवीकरण का प्रयास, जिम्मेदारी से भाग रही है'

  • ,
  • 'मेरठ एसएसपी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने किया थर्ड-डिग्री टॉर्चर, एक आंख फोड़ा', किसान नेता का पुलिस पर गंभीर आरोप

  • ,
  • बिहार की आर्थिक सेहत को लेकर तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, बोले- गंभीर चिंता का विषय बनी वित्तीय स्थिति