अपराध

सारनाथ के होटल में लटकी मिली भोजपुरी स्टार आकांक्षा दुबे की लाश, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई, जांच जारी

करीब एक महीने पहले आकांक्षा तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने वेलेंटाइन डे पर इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। उन्होंने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे' लिखा था। पुलिस ने इस पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में ठहरीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश बरामद हुई है। आकांक्षा की बॉडी कमरे में लटकी पाई गई है। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है। वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं।

Published: undefined

सारनाथ पुलिस के एसीपी ने बताया कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सारनाथ के होटल सौमेंद्र में ठहरी हुई थीं। हमें सूचना मिली कि उन्होंने फांसी लगा ली है। हमने फील्ड यूनिट को फोन किया, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Published: undefined

आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था और इसलिए उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने छोटे नृत्य और अभिनय वीडियो साझा कर अपने अभिनय करियर की शुरूआत की।
शनिवार रात भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था।

Published: undefined

लगभग एक महीने पहले अभिनेत्री आकांक्षा तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने वेलेंटाइन डे पर इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। उन्होंने को-स्टार समर सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।' फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और आगे जांच की बात कही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined