अपराध

कंझावला केस : पीड़िता अंजलि के घर में चोरी की वारदात, परिवार ने बताया बड़ी साजिश, कहा- यह निधि...

अंजलि की एक रिश्तेदार अनु ने कहा कि पड़ोसियों ने उन्हें चोरी के बारे में बताया था और कहा, चोरी के पीछे हमें निधि का हाथ होने का शक है। निधि पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखने की कोशिश कर रही है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के कंझावला केस में मारी गयी अंजलि के घर में अज्ञात लुटेरों ने तोड़फोड़ की और टीवी समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी के इस मामले में पुलिस अभी तक कोई ब्योरा नहीं दे पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने अंजलि के परिवार के सदस्यों को सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे उनके घर में लूट की सूचना दी। घर का ताला टूटा हुआ था और कई सामान गायब थे। अमन विहार थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Published: undefined

अंजलि की एक रिश्तेदार अनु ने कहा कि पड़ोसियों ने उन्हें चोरी के बारे में बताया था और कहा, चोरी के पीछे हमें निधि का हाथ होने का शक है। निधि पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखने की कोशिश कर रही है। अंजलि के परिजन भी पुलिस पर उंगली उठा रहे हैं।

Published: undefined

बता दें कि 1 जनवरी को, अंजलि और निधि रोहिणी के एक होटल में पार्टी के बाद घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी मारुति बलेनो कार से टक्कर हो गई। निधि को मामूली चोटें आईं, लेकिन अंजलि कई किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटती चली गई।

Published: undefined

इससे पहले, पुलिस ने निधि का धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किया था और घटना की चश्मदीद गवाह बनाया। पुलिस ने सात आरोपियों आशुतोष, अंकुश खन्ना, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। अंकुश को हाल ही में कोर्ट ने जमानत दी थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कुवैत में बिगड़े हालात, ड्रोन अटैक, तेल मंत्रालय तक निशाने पर

  • ,
  • डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले- होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

  • ,
  • जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो, सरकार महिलाओं को गिनना नहीं चाहती, वो आरक्षण क्या देगी: अखिलेश यादव

  • ,
  • असम चुनाव: कांग्रेस का बड़ा दावा, हिमंत शर्मा की पत्नी के पास विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में कारोबार, खोले कई राज

  • ,
  • असम चुनाव: राहुल गांधी बोले- हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री, जनता को दिया धोखा