अपराध

बिहार के बेतिया में शर्मसार कर देने वाली घटना!बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप, ड्राइवर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि इसके बाद बस को बस स्टैंड से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर ले जाकर नाबालिग के साथ बस के ड्राइवर, खलासी और अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि जब पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बस में ही छोड़कर भाग निकले।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में एक नाबालिग के साथ बस स्टैंड के पास बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को वह बेतिया लौट रही थी कि बस कंडक्टर ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बस जब बेतिया बस स्टैंड पर रुकी तो सारे बस यात्री उतर गए थे।

आरोप है कि इसके बाद बस को बस स्टैंड से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर ले जाकर नाबालिग के साथ बस के ड्राइवर, खलासी और अन्य लोगों ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि जब पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बस में ही छोड़कर भाग निकले। देर शाम स्थानीय लोगों ने बस में नाबालिग के होने की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पीड़िता को पुलिस अस्पताल ले आई। बेतिया (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रात में छापेमारी कर आरोपी ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक