
एचडीएफसी बैंक ने नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। इसकी पीछे की वजह आरबीआई को बताया है। एचडीएफसी ने गुरुवार को कहा कि आरबीआई ने उससे अपनी आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और क्रेडिट कार्ड जारी पर स्थायी रूप से रोकने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के डेटा सेंटर में पिछले महीने कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया।
Published: undefined
एचडीएफसी ने शेयर बाजार को बताया, ''आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को दो दिसंबर 2020 को एक आदेश जारी किया है, जो पिछले दो वर्षों में बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट बैंकिंग में हुई परेशानियों के संबंध में है, जिसमें हाल में 21 नवंबर 2020 को प्राइमरी डेटा सेंटर में बिजली बंद हो जाने के चलते बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और भुगतान प्रणाली का बंद होना शामिल हैं।
Published: undefined
एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आरबीआई ने आदेश में बैंक को सलाह भी दी गई है। वह अपने कार्यक्रम डिजिटल 2.0 और अन्य प्रस्तावित आईटी अनुप्रयोगों के तहत आगामी डिजिटल व्यापार विकास गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग को रोक दे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined