शिक्षा

NEET UG 2026 री-एग्जाम: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, OMR शीट पर 15 जुलाई तक ऐसे दर्ज करें आपत्ति

NTA ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल रिकॉर्डेड OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई है। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है और अब उस पर कोई नया दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। साथ ही OMR शीट में किसी भी त्रुटि पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

उम्मीदवार 15 जुलाई तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। माना जा रहा है कि सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और 20 जुलाई के आसपास री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

NTA ने 13 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड OMR रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करा दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी OMR शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वे अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों का मिलान फाइनल आंसर की से कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि, एडमिशन और काउंसलिंग के लिए केवल NTA द्वारा घोषित आधिकारिक रिजल्ट ही मान्य होगा।

15 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को OMR शीट में दर्ज उत्तरों में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह 15 जुलाई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। यदि जांच के दौरान आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।

OMR शीट डाउनलोड और चैलेंज करने का तरीका

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Display of Scanned Images of OMR Answer Sheet and Recorded Response लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। OTP सत्यापन पूरा होने के बाद View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses विकल्प खोलें। यहां अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों का मिलान करें। यदि कोई उत्तर गलत दर्ज हुआ है, तो संबंधित प्रश्न चुनकर सही विकल्प का दावा करें, प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

20 जुलाई के आसपास आ सकता है रिजल्ट

NTA ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल रिकॉर्डेड OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई है। प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है और अब उस पर कोई नया दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी फाइनल आंसर की जारी करेगी।

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई के आसपास घोषित किए जाने की संभावना है। ऐसे में लाखों उम्मीदवार अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'मोदी लोगों के दर्द पर कब बोलेंगे', महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, ईरान का अमेरिका पर जवाबी हमला

  • ,
  • मौसम अपडेट: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड-हिमाचल में भी चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का हाल

  • ,
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान का मिसाइल हमला, UAE के दो तेल टैंकर निशाने पर, भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल

  • ,
  • जंतर-मंतर आंदोलन: अरुंधति रॉय, नसीरुद्दीन शाह समेत कई हस्तियों ने प्रदर्शकारियों से अनशन समाप्त करने की अपील की

  • ,
  • ट्रंप ने अमेर‍िका को होर्मुज स्‍ट्रेट का संरक्षक घोषित किया, जहाजों की आवाजाही पर 20 फीसदी शुल्‍क का किया ऐलान