
दिग्गज पाश्र्व गायक (प्लेबैक सिंगर) भूपिंदर सिंह का सोमवार शाम मुंबई में निधन हो गया। उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उनकी पत्नी मिताली ने आईएएनएस को बताया, "वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से पीड़ित थे।"
Published: 18 Jul 2022, 10:56 PM IST
82 वर्षीय गायक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था सहित आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
सिंह को 'मौसम', 'सत्ते पे सत्ता', 'अहिस्ता अहिस्ता', 'दूरियां', 'हकीकत' और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है।
Published: 18 Jul 2022, 10:56 PM IST
उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में 'होके मजबूर मुझे, उसने बुलाया होगा', (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), 'दिल ढूंढता है', 'दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता' (कई गायक) आदि हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 18 Jul 2022, 10:56 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Jul 2022, 10:56 PM IST