मनोरंजन

'ये मजदूर का हाथ है, कातिया...', लेबर डे पर हिंदी सिनेमा के जोशीले डायलॉग्स, जिसमें झलकता है मेहनतकशों का जलवा!

'ये मजदूर का हाथ है, कातिया, लोहा पिघलाकर उसका आकार बदल देता है'... फिल्म 'घातक' में जब सनी देओल ने ये डायलॉग बोला, तो मानो मजदूरों में एक अलग ही जोश भर गया हो। ये डायलॉग मजदूरों की ताकत को बयां करता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

जब हम ये शब्द सुनते हैं 'हीरो'... तो हमारे दिमाग में तमाम बड़े एक्टर्स की तस्वीरें आने लगती हैं। बॉलीवुड में हीरो को आखिर में जीतता हुआ दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में हीरो वो होता है जो हर रोज हार कर भी अगली सुबह फिर काम पर लौटता है। जिनके हाथों में गिटार नहीं होता, उनमें काम करने वाला औजार होता है। जो अपनी कहानी को किसी बड़ी इमारत के बुनियाद में छोड़ जाते हैं। असल जिंदगी में इनके अनदेखे किरदार को दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक, ज्यादातर अभिनेताओं ने पर्दे पर उतारा है। साथ ही ऐसे डायलॉग्स भी बोले, जो उनके संघर्ष और आत्म-सम्मान की कहानी को बखूबी बयां करते हैं और जोश भरने का भी काम करते हैं।

Published: undefined

 'ये मजदूर का हाथ है, कातिया, लोहा पिघलाकर उसका आकार बदल देता है'... फिल्म 'घातक' में जब सनी देओल ने ये डायलॉग बोला, तो मानो मजदूरों में एक अलग ही जोश भर गया हो। ये डायलॉग मजदूरों की ताकत को बयां करता है।

'हम गरीब जरूर हैं, पर बेइज्जत नहीं'... ये डायलॉग 'दीवार' का है। 80 का वो दौर जब मजदूर यूनियन की तूती बोलती थी। इस डायलॉग को अमिताभ बच्चन ने बेहद शानदार तरीके से बोला। यह मजदूरों की खुद्दारी और गरीबी के बीच बनी पहचान को बताता है।

Published: undefined

'मजदूर का पसीना सूखने से पहले उसकी मजदूरी मिल जानी चाहिए', यह डायलॉग 1982 में आई फिल्म 'मजदूर' का है, जिसे भारतीय सिनेमा के दिग्गज दिलीप कुमार ने अदा किया था। इस सीन में बिगड़े फैक्ट्री मालिक सुरेश ओबेरॉय से उसूल पसंद और खुद्दार दीनानाथ उर्फ दीनू काका ज्यादती के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं। अत्याचार के आगे झुकते नहीं बल्कि सीना ठोक कर खड़े हो जाते हैं।

Published: undefined

'ये काले कोयले से निकली मेहनत की चमक है.. इसमें खून भी है, पसीना भी'... ये डायलॉग फिल्म 'काला पत्थर' का है। इस डायलॉग के जरिए बताया गया है कि मजदूरों के काम से उड़ती धूल उनके खून-पसीने की कहानी होती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा