क्रिकेट विश्व कप 2019

बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ की होगी विदाई?

बीसीसीआई भारत के मुख्य कोच और सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों सहित सभी के लिए जल्द ही आवेदन जारी कर सकता है। इसका मतलब है कि अनुबंध के तहत विंडीज दौरा खत्म होने के बाद रवि शास्त्री को नए सिरे से आवेदन करना होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से टीम इंडिया के बारे में की तरह की खबरें आ रही हैं। पहले खबर आई की टीम में एकता नहीं है। खिलाड़ियों का अलग-अलग खेमा बना हुआ है। फिर कहा गया कि टेस्ट और वनडे के लिए अलग-अलग कप्तान बनाए जा सकते हैं। खबर है कि रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया जाएगा। जबकि कोहली टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ को बदला जा सकता है। कुछ ऐसी बातें सामने आई है जिससे लगने लगा है कि कहीं बीसीसीआई कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टॉफ में फेरबदल तो नहीं करने जा रहा।

बता दें कि शास्त्री सहित गेंदबाजी कोच भरत अरुण, सहायक कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के पिछले दिनों बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद अगले 45 दिन तक का कार्य विस्तार दिया था। इन 45 दिनों में 3 अगस्त से 3 सितम्बर तक चलने वाला वेस्ट इंडीज का दौरा भी शामिल है।

रविवार को सीओए के मुखिया विनोद राय ने ऐलान किया था कि टीम इंडिया के वर्ल्ड कप के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। वहीं आज दिन भर यही खबर चलती रही कि वनडे और टेस्ट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाए जाएंगे। वहीं खबर है कि बीसीसीआई कोच पद के लिए आवदेन मंगाने वाला है। इसके तहत बीसीसीआई भारत के मुख्य कोच और सपोर्ट स्टॉफ के सदस्यों सहित सभी के लिए जल्द ही आवेदन जारी कर सकता है। इसका मतलब है कि अनुबंध के तहत विंडीज दौरा खत्म होने के बाद रवि शास्त्री को नए सिरे से आवेदन करना होगा। सभी दोबारा एक बार फिर से अपना आवेदन बीसीसीआई के समक्ष भेज सकते हैं, लेकिन ट्रेनर शंकर बासू और फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के जाने के बाद इन पदों पर नयी शख्सियतों का आना तय ही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा