देश

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर ABVP ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करे सरकार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्रों के संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - एबीवीपी ने भारत सरकार से अपने अभियान में और तेजी लाकर यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी को सुनिश्चित करने की मांग की है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्रों के संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - एबीवीपी ने भारत सरकार से अपने अभियान में और तेजी लाकर यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी को सुनिश्चित करने की मांग की है।

यूक्रेन के खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मृत्यु पर दुख जाहिर करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव रास्ता अपनाने का अनुरोध भारत सरकार से किया है।

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर भारतीय छात्र की मृत्यु पर दुख जाहिर करते हुए कहा, यूक्रेन के खार्किव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अभाविप दिवंगत आत्मा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

अभाविप ने भारत सरकार से अपने अभियान में तेजी लाने की अपील करते हुए कहा, अभाविप, भारत सरकार से निवेदन करता है कि हरसंभव रास्ता अपनाते हुए अभियान में और तेजी लाकर युक्रेन में फंसे हुए सभी भारतीय नागरिकों की शीघ्रातिशीघ्र सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करे।

यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापस लाने के लिए भारत सरकार 'ऑपरेशन गंगा ' चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद भारतीय वायु सेना के विमान भी इस अभियान में जुट गए हैं। भारत सरकार ने इस अभियान में तेजी लाने के लिए अपने 4 मंत्रियों को भी यूक्रेन के अलग-अलग पड़ोसी देशों में भेजा है। इस बीच यूक्रेन के खार्किव से एक भारतीय छात्र की मृत्यु की दुखद खबर सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर हमले में भारतीय छात्र की मृत्यु की पुष्टि की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत