देश

गंगा को गंदा करने वालों में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि भी शामिल: सीएजी रिपोर्ट

सीएजी की ताजा रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि भी उन कंपनियों में शामिल है जो गंगा नदी को प्रदूषित कर रही हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  बाबा रामदेव और गंगा नदी 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि गंगा नदी को प्रदूषित कर रही है। पतंजलि उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल है जो गंगा को प्रदूषित कर रही हैं। मोदी सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना ‘नमामि गंगे’ को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट 19 दिसंबर को संसद के दोनों सदनों में पेश की गई। रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। सीएजी के मुताबिक गंगा नदी को प्रदूषित करने वाली हरिद्वार की जिन 9 कंपियों को बंद किया गया था, उनमें से 7 कंपनियां अभी भी चल रही हैं। यही नहीं हरिद्वार के पांच आश्रमों को बंद करने की चेतावनी मिलने के बाद वहां सेप्टिक टैंकों की व्यवस्था की गई, ताकी गंदा पानी गंगा में ना पहुंचे। कैग रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि सरकार द्वारा गंगा की सफाई के लिए नमामि गंगे परियोजना को आवंटित 2600 करोड़ रुपये को खर्च ही नहीं किया गया।

इस खबर को यहां पढ़ें मोदी सरकार का ढकोसला है ‘नमामि गंगे’ परियोजना, कैग रिपोर्ट का खुलासा- नहीं इस्तेमाल किए 2600 करोड़ रुपये

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि 180 दोषी उद्योगों में से 42 उद्योगों ने नोटिस के बावजूद अनुपालन प्रस्तुत नहीं किया और ना ही निरीक्षण के लिए यूईपीपीसीबी से संपर्क किया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गंगा नदी को साफ करना बीजेपी के घोषणापत्र का हिस्सा था। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने गंगा की सफाई को बड़ा मुद्दा बनाया था। साथ ही उसने जनता से यह वादा भी किया था कि जब वह सरकार में आएगी तो सबसे पहले गंगा नदी की सफाई करेगी। बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान के दौरान गंगा नदी की सफाई के नाम पर लोगों की आस्था को भुनाते हुए अपने लिए वोट की अपील की थी। लेकिन आज बीजेपी के सारे दावे और वादे हवाहवाई साबित होते नजर आ रहे हैं।

Published: 20 Dec 2017, 8:25 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 20 Dec 2017, 8:25 PM IST

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...