देश

बिहार: पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमत का विरोध, 18 और 19 जुलाई को आरजेडी करेगी प्रदर्शन

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अब महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। महंगाई के विरोध में राजद 18 और 19 जुलाई को प्रखंड और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अब महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। महंगाई के विरोध में राजद 18 और 19 जुलाई को प्रखंड और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को यहां इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। राजद इसके विरोध में 18 जुलाई को बिहार के सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन करेगा, जबकि उसके अगले दिन यानी 19 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा।

उन्होंने बीजेपी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्याज की माला पहनकर आंदोलन करने वाले आज कहां हैं? उन्होंने कहा कि ये लोग 'अच्छे दिन आएंगें' की बात करते थे लेकिन आज पेट्रोल की कीमत ने शतक लगा दिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। खाद्य की कीमत आसमान छू रही हैं। किसान परेशान हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के सभी साथियों को एक साथ आने को कहा गया है।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में थाना हो या प्रखंड बिना रिश्वत के काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार अब परंपरा बन गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा