देश

बिहार: बेकाबू होकर तालाब में गिरी कार, 6 बच्चों की मौके पर मौत

बिहार में अररिया के ताराबाड़ी थाना इलाके में चिकनी गांव के पास स्कॉर्पियो गाड़ी बोकाबू होकर पहले पेड़ से टकराई उसके बाद पास के तालाब में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 6 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बिहार  के अररिया में तालाब में गिरी कार, हादसे में 6 बच्चों की मौत

बिहार के अररिया में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबू होकर तालाम में गिर गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 6 बच्चों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया है। यह हादसा ताराबाड़ी थाना इलाके में चिकनी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले स्कॉर्पियो गाड़ी बोकाबू होकर पेड़ से टकराई उसके बाद पास के तालाब में जा गिरी।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 6 बच्चों को नहीं बचाया जा सका। हादसे में घायल एक बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Jun 2018, 11:03 AM IST

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला