देश

राहुल गांधी की मांग- केरल में बढ़ाया जाए मनरेगा के कार्यों का दायरा, ग्रामीण विकास मंत्री को लिखा पत्र

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा है कि मनरेगा के तहत आने वाले कार्यो का दायरा बढ़ाया जाए और एक परिवार के लिए निर्धारित काम के न्यूनतम दिवस को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा है कि मनरेगा के तहत आने वाले कार्यो का दायरा बढ़ाया जाए और एक परिवार के लिए निर्धारित काम के न्यूनतम दिवस को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। उल्लेखनीय है कि केरल में बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।

राहुल गांधी ने 23 अगस्त को लिखे एक पत्र में कहा है, "केरल में पिछले कुछ दशकों के दौरान की सबसे भयानक बाढ़ आई है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोग बेघर हो गए हैं, और कीचड़ भर जाने के कारण हजारों घर रहने लायक नहीं रह गए हैं।"

उन्होंने कहा है कि अतीत में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित आपदा प्रभावित गांवों, विकासखंडों या जिलों के लिए विशेष बंदोबस्त किए थे।

उन्होंने कहा, "इसके अतिरिक्त मनरेगा अधिनियम, 2005 की धारा 3(4) केंद्र सरकार को इस बात का अधिकार देती है कि वह रोजगार के निर्धारित दिनों को बढ़ा सकती है।"

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया था और राज्य में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया था। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दान करने की लोगों से अपील भी की है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Aug 2019, 9:15 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो