देश

'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

राजीव शुक्ला ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंदिरों के न्यासों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चंदे और चढ़ावे का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब यह मामला केवल आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार खुद स्वीकार कर चुकी है कि मंदिर में चोरी हुई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे को उठाना किसी भी तरह से राजनीतिकरण नहीं कहा जा सकता।

Published: undefined

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो

शुक्ला ने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराई जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने श्रीराम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और उसके पुनर्गठन की भी मांग की।

शुक्ला ने आरोप लगाया कि भगवान राम में आस्था रखने वाले लोगों, विशेषकर गांवों और गरीब तबकों से एकत्र किए गए चंदे का दुरुपयोग हुआ है और मामले में असली जिम्मेदार लोगों के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या बड़े लोगों की मिलीभगत के बिना कोई छोटा कर्मचारी सीसीटीवी बंद कर इतनी बड़ी राशि की चोरी कर सकता है।

Published: undefined

बीजेपी और आरएसएस पर आरोप

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंदिर में नकद चढ़ावे को कम दिखाया जाता था और महिलाओं द्वारा चढ़ाए गए आभूषणों का समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा गया। उन्होंने कहा, "यह लोगों की धार्मिक आस्था के साथ विश्वासघात है।"

शुक्ला ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंदिरों के न्यासों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चंदे और चढ़ावे का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Published: undefined

राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए 

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई कराएं।

शुक्ला ने यह भी मांग की कि राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर उसमें राजनीतिक व्यक्तियों के स्थान पर साधु-संतों और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया जाए।

कांग्रेस ने कहा कि चंपत राय को बचाने कोशिश है, उनसे भी बड़े लोगों का हाथ इसमें है वहां तक भी जांच होनी चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि ये चोरी नहीं है ये डकैती है। राजीव शुक्ला ने कहा कि वोट और नोट मंदिर के जरिए लेने का काम नहीं चलेगा।

Published: undefined

अब तक आठ गिरफ्तारी 

राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सभी नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने विशेष जांच का अनुरोध किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए 13 जून को एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन

  • ,
  • 'राम मंदिर के चढ़ावे से खरीदे जा रहे सांसद, मुख्य आरोपी अब भी फरार', संजय राउत का बड़ा हमला