देश

देश में मौसम का डबल अटैक: उत्तर भारत में भीषण लू की मार, 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

देश में मौसम का डबल असर देखने को मिल रहा है। जहां उत्तर भारत में लू का कहर है, वहीं 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर भारत में आंधी-तूफान के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है, जबकि दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अप्रैल को महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में जहां भीषण गर्मी पड़ेगी, वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों में बारिश और 55 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Published: undefined

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, लू का असर

दिल्ली-एनसीआर में 14 अप्रैल को तेज सतही हवाएं चलने के बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 15 से 18 अप्रैल के बीच यह 38 डिग्री तक जाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 20 से बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और भीषण गर्मी का असर दिखेगा। जयपुर में 37°C, लखनऊ में 38°C और चंडीगढ़ में 34°C तक तापमान रहने की संभावना है। इन राज्यों के कई प्रमुख जिलों में लू चलने और गर्मी के रौद्र रूप की चेतावनी दी गई है।

Published: undefined

पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 14 से 17 अप्रैल के बीच मौसम बदला हुआ रहेगा। मनाली में तापमान 6°C से -5°C तक रहने का अनुमान है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति में 17 अप्रैल को बारिश और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल समेत कई जिलों में 17 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, पुलवामा, बारामूला समेत कई जिलों में 14 अप्रैल को ही बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Published: undefined

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बारिश का असर

पश्चिम बंगाल में 14 अप्रैल को तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, मालदा, जलपाईगुड़ी समेत कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

असम में भी भारी बारिश और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं केरल में तिरुवनंतपुरम, कन्नूर और कोझिकोड में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

दक्षिण भारत में मिश्रित मौसम

तमिलनाडु के कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 36-37°C रहने का अनुमान है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined