देश

फिरोजाबाद से ISI एजेंट की गिरफ्तारी, सुरेंद्र राजपूत ने यूपी एटीएस को दी बधाई, बीजेपी पर साधा निशाना

आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने वाले रविंद्र की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि इसके लिए यूपी एटीएस को बधाई! आतंकी घटना को रोकने और उसे विफल करने में यूपी एटीएस ने बहुत बढ़िया काम किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत  Faiyaz Ahmad

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने वाले फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत रविंद्र को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एटीएस को उसके फोन से कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इस पर शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी।

सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मस्जिद के सामने अशांति फैलाने की कोशिश की गई। जहां कुछ व्यक्तियों ने मस्जिद के पास डीजे लगाकर होली खेलने की कोशिश की। ऐसे आपराधिक तत्वों को, ऐसे आतंकी तत्वों को चिन्हित किया जाना चाहिए और दोनों तरफ के कट्टरवादियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जानी चाहिए। होली का पर्व और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इससे स्पष्ट हो गया कि भारत की जनता हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई-भाई के नारे पर चलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे थे, वह कठोर निंदनीय है।

Published: undefined

आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने वाले रविंद्र की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि इसके लिए यूपी एटीएस को बधाई! आतंकी घटना को रोकने और उसे विफल करने में यूपी एटीएस ने बहुत बढ़िया काम किया है। इसके लिए हमारे सुरक्षा संगठन प्रशंसा के पात्र हैं। इसके पीछे जो लोग हैं, उन्हें सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि रविंद्र की जगह इस आतंकी का नाम अब्दुल होता, तो निश्चित तौर पर मीडिया में इसकी ही बहस चल रही होती। हम सुरक्षा एजेंसियों को बधाई देंगे और हम चाहते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों के काम पर कोई राजनीति न हो।

Published: undefined

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब सरकार को इस बात का जवाब देना होगा कि कैसे एक हमलावर इतने प्रमुख धार्मिक स्थल तक पहुंचने में कामयाब रहा और पांच लोगों को घायल कर दिया। क्या आप पार्टी की सरकार में यही कानून व्यवस्था है? क्या भगवंत मान की सरकार में यही कानून व्यवस्था है? भगवंत मान को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेकर अपने पद को त्याग कर देना चाहिए।

Published: undefined

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि वीर सावरकर और गोलवलकर ने छत्रपती शिवाजी महाराज के लिए अपशब्द बोले थे। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी जब-जब परेशानी में आती है, तो असदुद्दीन ओवैसी उनके पक्ष में कवर फायर देने के लिए चले आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि होली और रमजान के जुमे पर बीजेपी ने तनाव बढ़ाया। देश में बेरोजगारी और महंगाई बहुत बढ़ी हुई है और असदुद्दीन ओवैसी किसी फिल्म को लेकर बयानबाजी करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी तब-तब सुर्खियों में रहते हैं जब-जब भारतीय जनता पार्टी परेशानी में आती है। बीजेपी को परेशानी से निकालने के लिए ओवैसी इस तरीके की फिजूल बयानबाजी करते रहते हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन

  • ,
  • 'राम मंदिर के चढ़ावे से खरीदे जा रहे सांसद, मुख्य आरोपी अब भी फरार', संजय राउत का बड़ा हमला