बीजेपी ने आखिर इंदौर सीट से शंकर लालवानी की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही बीजेपी ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरलीमनोहर जोशी की तरह मार्गदर्शक मंडल भेज दिया है।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए हरियाणा के 5 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें सोनीपत से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र से और भाव्या बिश्नोई को हिसार से टिकट मिला है।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली के 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें चांदनी चौक से हर्षवर्धन और नार्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को पंजाबप की अमृतसर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार को थम गया। तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों के अलावा दूसरे चरण की जिन दो लोकसभा सीटों (तमिलनाडु की वेल्लोर और त्रिपुरा की पश्चिम सीट) पर चुनाव आयोग ने मतदान टाल दिया था। इन दो सीटों पर वोटिंग होगी। इस तरह से 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में असम की 4, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, गोवा की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादरा-नगर हवेली की 1, दमन-दीव की 1 सीट शामिल है।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हिंदुस्तान अखबार के प्रधान संपादक शशि शेखर जी के साथ विभिन्न मुद्दों जैसे रोजगार, न्याय, जीएसटी, राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बातचीत हुई। इस साक्षात्कार का लिंक आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।”
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
केरल के वायनाड के मक्कामकुन्नु में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधा ने रविवार को शहीद वसंत कुमार के परिजनों से मुलाकात की। कुरुमा जनजाति के शहीद वसंत कुमार पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर के हमले में शहीद हो गए थे। शहीद वसंत का मक्कामकुन्नु में वजहाक्कंडी कॉलोनी स्थित उनका पैतृक गांव कालपेट्टा से 20 किलोमीटर दूर है और वहां पर कुरुमा जनजाति के 30 परिवार रहते हैं। इस दौरान शहीद वसंत के घर पर श्रीधन्य सुरेश भी मौजूद थीं, जिन्होंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। केरल में सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाली श्रीधन्य सुरेश पहली महिला हैं।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान दिया है। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह बनारस से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझे चनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो मुझे वहां से चुनाव लड़ने में खुशी होगी।”
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा द्वारा एटीएस के चीफ हेमंत करकरे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जनरल डीएस हुड्डा ने कहा कि ऐसे बयानों से दुख होता है। उन्होंने कहा, “जब कोई शहीदों के बारे में ऐसी बाते करता है तो दुख होता है। हमें सेना और पुलिस के शहीद जवानों का सम्मान करना चाहिए।”
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदारों के नामों की घोषणा कर दी है। फरीदाबाद से नवीन जयहिंद, अंबाला से पृथ्वीराज और करनाल से कृष्ण कुमार अग्रवाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
पीएम नरेंद्र मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिर पीएम मोदी गुजरात के पाटन, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष आज यूपी के मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे, जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे। मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा, “श्री नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है, जो सही है, लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है, जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।”
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
बाबरी मस्जिद पर दिए गए प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, “क्या इस देश में नियम कानून न्यायपालिका चुनाव आयोग सब खत्म हो चुका है? जो बाबरी गिराने से लेकर शहीद हेमंत करकरे का सर्वनाश करने का खुलेआम बयान दे रही है, उसको मोदी जी सभ्य शालीन और प्रताड़ित महिला बता रहे हैं, लेकिन अफसोस है कि चुनाव आयोग से लेकर सारी संस्थाएं नतमस्तक हैं।”
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पहले बाबरी मस्जिद को ढहाया अब वहीं पर राम मंदिर बनाएंगे। प्रज्ञा ने कहा, “वे न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे ढहाने में भी मदद की थी।”
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
प्रज्ञा के इस बयान का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रज्ञा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस भेज दिया है।
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Apr 2019, 9:28 AM IST