
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन जल्द ही राजनीतिक सफर पर निकलने वाले हैं। ई श्रीधरन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। बीजेपी ने दावा किया कि मेट्रो मैन श्रीधरन 21 फरवरी को पार्टी की विजय यात्रा के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि केरल बीजेपी चीफ के सुरेंद्रन के नेतृत्व में बीजेपी 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है।
दरअसल 21 फरवरी को केरल के कासरगोड में बीजेपी की विजय यात्रा निकलने वाली है। इसी दौरान मेट्रो मैन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के सुरेंद्र ने कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होने वाली पार्टी की 'विजय यात्रा' के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि, अब तक श्रीधरण की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Feb 2021, 1:45 PM IST