देश

बिहार: CM नीतीश ने फोन कर जाना लालू यादव का हालचाल, कहा, 'सब कुछ ठीक'

इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है, सब कुछ ठीक रहा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद का सोमवार को सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण किया गया, फिलहाल वे ठीक हैं। इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है, सब कुछ ठीक रहा। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने लालू प्रसाद के किडनी प्रत्यारोपण के विषय में पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सब ठीक है। उन्होंने लालू का हाल जानने के लिए तेजस्वी से भी बात की।

नीतीश कुमार ने बताया कि कल (सोमवार) को ही उन्होंने फोन कर लालू का हाल-चाल जाना, उनकी सर्जरी सफल रही, ये अच्छी बात है। ये खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा।

बता दें कि लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पुत्री मीसा भारती ने सोमवार को ही उनके सफल आपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक रूप से दी थी। ये दोनों भी फिलहाल सिंगापुर में ही है।

लालू प्रसाद को किडनी उनकी बेटी रोहिणी ने डोनेट की है। लालू प्रसाद पिछले काफी दिनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट