देश

पुलवामा में मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकी ढेर, मेजर समेत 5 जवान शहीद 

पिंगलेना गांव में हुई इस मुठभेड़ में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज की टीम शामिल थी। मरने वालों में जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर भी शमिल हैं। सेना को भी जान का नुकसान हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सांकेतिक तस्वीर 

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में बीती रात 12 बजे से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ खत्‍म हो गई है। 18 घंटे चली इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। पिंगलेना गांव में हुई इस मुठभेड़ में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पैरा फोर्सेज की टीम शामिल थी। मरने वालों में जैश-ए-मोहम्मद के दो टॉप कमांडर भी शमिल हैं। सेना को भी जान का नुकसान हुआ है। मेजर समेत चार सैन्‍यकर्मी के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी अमित कुमार, सेना के ब्रिगेडियर और लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई सैन्‍यकर्मी घायल हुए हैं।

पुलवामा में हुए इस ऑपरेशन के दौरान पिंगलेना गांव में भारी हिंसा होने की खबर है, जिसे देखते हुए इलाके में सीआरपीएफ की कई टीमों को तैनात किया गया है। इस मुठभेड़ में सुबह जैश के दो टॉप कमांडरों को मार गिराया गया था। शाम को इनका तीसरा साथी भी मारा गया। रविवार शाम से चल रहे इस मुठभेड़ के दौरान इलाके में सेना और पुलिस की कई टीमों को तैनात किया गया था। सोमवार दोपहर बाद इस ऑपरेशन में एसएसपी पुलवामा, डीआईजी साउथ कश्मीर समेत सीआरपीएफ और सेना के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे।

इसी दौरान क्रॉस फायरिंग में डीआईजी अमित कुमार को भी पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना के कुछ देर बाद सेना के एक ब्रिगेडियर को भी पेट में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, पिंगलेना गांव में सोमवार सुबह से ही रुक-रुककर पत्थरबाजी हो रही है, जिसे देखते हुए सीआरपीएफ की टीमों को यहां सैन्य ऑपरेशन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया।

इस मुठभेड़ में पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड रशीद गाजी भी मारा गया है। पुलवामा हमले के चार दिन बाद ही सुरक्षाबलों ने गाजी को ढेर कर दिया है। इस दौरान मुठभेड़ में एक अन्य आतंकवादी भी ढेर किया गया।

पुलवामा हमले में पाकिस्तानी नागरिक गाजी रशीद और एक अन्य आतंकी भी शामिल था। हमले के बाद ये दोनों भागने में कामयाब रहे थे जबकि एक आतंकी मोहम्मद आदिल डार आत्मघाती हमले में मारा गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम