देश

बिहार में फिर बरामद हुईं 2 एके-47, मुठभेड़ में 3 बदमाश ढेर, 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने ढाई घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को मार गिराया और बाकी 3 को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से 2 एके-47 एवं कुछ पिस्टलें बरामद की गयी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में वैशाली के बहलोलपुर में पुलिस ने एनकाउंटर में 3 बदमाशों को मार गिराया है जबकि 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ कुछ बदमाशों के छुपे होने की खबर पाकर एटीएस की एक टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते हुए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। ढाई घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 बदमाशों को मार गिराया गया और बाकी 3 को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बारे में वैशाली के एसपी एमएस ढिल्लों ने बताया, “ हमें यहां कुछ बदमाशों के छुपे होने की खबर मिली थी। मुठभेड़ के दौरान हमने 3 लोगों को पकड़ा है, जबकि 3 की मौत हो गयी थी। इस बदमाशों के पास से 2 एके 47 एवं कुछ पिस्टलें बरामद की गयीं हैं।”

बिहार में सत्तीधारी पार्टी के नेता के घर लाखों की चोरी

बिहार में कानून व्यवस्था की खस्ता हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां सत्ता धारी पार्टी के नेताओं के घर भी अब सुरक्षित नहीं है। रामपुर, गया के एक नेता के घर शनिवार को बदमाशों ने 4 लाख रुपये कैश और लगभग 3 लाख रूपये के गहने चोरी कर लिए। बता दें कि बिहार में जनता दल, बीजेपी और बाकी कुछ पार्टियों की मिली जुली सरकार है और जिस नेता के घर चोरी हुई है उनका ताल्लुक जेडीयू से ही है।

रामपुर इलाके के एएसआई गोपाल मिश्रा ने बताया, “हमें चोरी की एक घटना की खबर मिली है और फिलहाल हम जांच में जुटे हुए हैं।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 299 अंक उछला और इस रविवार खुलेंगे बैंक, जानें क्यों?

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव ठाकरे

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

  • ,
  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग