देश

योगी ‘राज’ में पुलिस की गाड़ी बनी मालवाहक, बीजेपी की चुनावी सामग्री ढोने में जुटी पुलिस 

आचार संहिता और पारदर्शिता की पैरवी करने वाली बीजेपी नेता लखनऊ में खुद नियम-कानून और आचार संहिता को ताक पर रखकर काम कर रहे है। बीजेपी नेता ने पुलिस की गाड़ी को चुनावी सामग्री बांटने में लगा रखा है।

फोटो : सोशल मीडिया 
फोटो : सोशल मीडिया  

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। विवादों में रहने वाली यूपी की योगी सरकार एक बार फिर सुर्खियों में है। मामला लखनऊ का है, जहां आचार संहिता और पारदर्शिता की पैरवी करने वाली बीजेपी खुद नियम-कानून और आचार संहिता को ताक पर रखकर काम कर रही है। बीजेपी नेता ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर पुलिस की गाड़ी को चुनावी सामग्री बांटने में लगा दिया है।

पुलिस की गाड़ी में बीजेपी की चुनाव सामग्री/ फोटो: सोशल मीडिया 

निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में सभी पार्टियां आचार संहिता नियम का पालन कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी के लिए आचार संहिता नियम सिर्फ नाम मात्र का है। बीजेपी नेताओं ने आचार संहिता उल्लंघन से बचने के लिए नया तरीका निकाल लिया है। बीजेपी ने पूरे उत्तर प्रदेश में अब सरकारी गाड़ी और पुलिस की गाड़ी को निकाय चुनाव में प्रचार सामग्री ढोने में लगा दिया है। बीजेपी कार्यालय से पुलिस की गाड़ी में चुनावी प्रचार सामग्री भरकर भेजा जा रहा है। इस मामले में चुनाव आयोग भी मूकदर्शक बना हुआ है।

बीजेपी कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी/ फोटो: सोशल मीडिया 

आम जनता ऐसी स्थिति में पारदर्शिता से चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकती है? सवाल यह भी है कि क्या चुनाव आयोग भी बीजेपी सरकार के आगे नतमस्तक हो गया है, अगर ऐसा नहीं है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

सूबे के 652 निकायों के लिए तीन चरण में 22, 26 और 29 नवंबर को मतदान होगा। सभी निकायों की मतगणना 1 दिसंबर को होगी। एक मात्र कौशाम्बी की भरवारी नगर पालिका परिषद् के चुनाव नहीं होंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Nov 2017, 8:11 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!