देश

महाराष्ट्र में कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं, अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े दे रहे घटना को अंजाम: अंबादास एकनाथराव दानवे

महाराष्ट्र के वसई में नए साल की पूर्व संध्या पर 50 वर्षीय कंपनी कर्मचारी द्वारा एक नाबालिग से बलात्कार के मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, "महाराष्ट्र में हर जगह ऐसी घटना दिनदहाड़े घट रही है।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अंबादास एकनाथराव दानवे ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।

महाराष्ट्र के वसई में नए साल की पूर्व संध्या पर 50 वर्षीय कंपनी कर्मचारी द्वारा एक नाबालिग से बलात्कार के मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, "महाराष्ट्र में हर जगह ऐसी घटना दिनदहाड़े घट रही है। अपराध करने वाले अपराधियों पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है। यहां पर कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं है, अपराधियों के अंदर डर नहीं है और पिछले साल से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।"

उन्होंने कहा, "पूरा मामला लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा है, उसकी जो दहशत होना चाहिए, वो नहीं रही। अपराधी खुले तौर पर हर जगह अपराध कर रहे हैं। सरकार को अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में आना चाहिए, लेकिन, वो करेंगे और देखेंगे, बस इतने में ही रहते हैं।"

बीड में सरपंच की हत्या को लेकर एसआईटी के गठन पर शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, "एसआईटी के ज्यादातर लोग बीड के ही हैं। वहीं, सरकार इतने दिनों से नींद में थी क्या? महाराष्ट्र की पुलिस बहुत ही प्रभावी रूप से काम करने वाली है, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते वो काम नहीं कर पा रही है। यह साफ है। आरोपी का सरेंडर करना पुलिस की नाकामी है कि वो उसको नहीं पकड़ सकी। इस मामले को लेकर जो एसआईटी का गठन हुआ है, उस टीम में बीड छोड़कर बाहर के अधिकारी होने चाहिए।"

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गुरुवार को बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर के नियंत्रण वाले मुंबई जिला केंद्रीय सहकारी (एमडीसीसी) बैंक से सरकारी कर्मचारियों को वेतन दिए जाने के फैसले पर दानवे ने कहा, "ऐसा क्यों किया गया, मुझे नहीं पता, लेकिन अगर सही मायने में देखा जाए, तो राष्ट्रीय बैंक से ही वेतन दिया जाना चाहिए। को-ऑपरेटिव बैंक की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए इनको फेवर नहीं करना चाहिए।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स

  • ,
  • अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी ने राम मंदिर से लेकर जनता के भरोसे तक को नुकसान पहुंचाया