देश

मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार, राजस्थान, एमपी-छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार 3, 4 और 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक, ओलावृष्टि और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी है।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

मौसम विभाग  ने 3, 4 और 7 अप्रैल 2026 के लिए पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम का असर विशेष रूप से उत्तर भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। कश्मीर घाटी में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 4 और 5 अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

Published: undefined

दिल्ली और आसपास का मौसम

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। IMD के अनुसार, दिन के समय बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।

4 और 5 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में भी सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। राज्य के कई हिस्सों में 4 और 5 अप्रैल को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। विशेषकर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग इलाकों पर सतर्क रहने की जरूरत है।

Published: undefined

मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में बारिश

मध्य भारत के कई राज्यों में 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं और आंधी-बारिश के आसार हैं। IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी में राहत मिलने की संभावना है।

बिहार में विशेष रूप से 5 से 8 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की चेतावनी है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है।

Published: undefined

राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसम प्रणाली

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजस्थान में एक मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय है। इसके चलते 4 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। पिछले 24 घंटों में मौसम काफी हद तक साफ रहा। IMD ने कहा कि इस प्रणाली का प्रभाव 5 अप्रैल से कम होने की उम्मीद है, जिसके बाद राजस्थान में मौसम साफ रहने लगेगा।

Published: undefined

दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में दक्षिणी हिस्सों में लगातार हल्की बारिश और उत्तरी क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का अनुमान है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के आंतरिक इलाकों से लेकर उत्तरी कर्नाटक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में (लगभग 900 मीटर) कम दबाव की ट्रफ बनी हुई है। यही सिस्टम मौजूदा मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते दक्षिण तमिलनाडु के तटीय जिलों और पश्चिमी घाट में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

Published: undefined

तेज हवाओं और ओलावृष्टि के लिए सतर्क रहने की अपील

IMD ने सभी प्रभावित राज्यों के लोगों से तेज हवाओं, ओलावृष्टि और आंधी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में किसानों और सड़क पर रहने वालों को मौसम की अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined