दुनिया

अमेरिका के वर्जीनिया की सरकारी बिल्डिंग में अंधाधुंध फायरिंग, अब तक 12 की मौत, 6 लोग घायल

अमेरिका के वर्जीनिया बीच में एक नगर पालिका कर्मचारी ने सरकारी बिल्डिंग के भीतर घुसकर मास शूटिंग की। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के एक सरकारी इमारत में एक सामूहिक गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। जबकि इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध, वर्जीनिया बीच सिटी म्युनिसिपल सेंटर का कर्मचारी हैं जिसने इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी की। बंदूकधारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो वह मारा गया। बीबीसी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद हुई।

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST

पुलिस प्रमुख जेम्स सेरवेरा ने कहा कि बंदूकधारी ने पुलिस अधिकारियों पर गोली चला दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST

पुलिस के अनुसार गोलीबारी वर्जीनिया बीच की एक सरकारी इमारत में की गई। वारदात को अंजाम देने वाला संदिग्ध वर्जीनिया बीच के म्यूनिसिपल सेंटर का कर्मचारी है। एक कर्मचारी ने कहा कि जब वह गोली चला रहा था तो लोग अपने डेस्क पर बैठे थे और काम कर रहे थे। राज्य के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि उनकी टीम हालात पर नजर बनाई हुई है।

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST

सेरवेरा ने पत्रकारों को बताया कि एक छह घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि बंदूकधारी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया लेकिन फिलहाल गोलीबारी का मकसद नहीं पता चल पाया है।

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST

बता दें कि अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में डेंवर के एक स्कूल में फायरिंग में 1 बच्ची की मौत और 7 घायल हो गए थे। वहीं इससे पहले लॉस एंजेलिस में फायरिंग की एक घटना हुई थी, जिसमें एक रैपर की मौत हो गई थी।

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST

अमेरिकी वेबसाइट ‘गन वायलेंस आर्काइव’ के मुताबिक, अमेरिका में इस साल सामूहिक गोलीबारी की यह 150वीं घटना है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Jun 2019, 9:29 AM IST