दुनिया

अमेरिका में बच्चों पर कोरोना का कहर जारी, करीब 14 मिलियन मासूम वायरस से संक्रमित

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने कहा कि जानना जरूरी है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर महामारी के तत्काल प्रभाव क्या हैं, लेकिन हमें बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर लंबे समय तक चलने वाले प्रभावों की पहचान कर समाधान की भी आवश्यकता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका में मासूम बच्चों पर कोरोना का कहर जारी है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की नवीनतम रिपोर्ट से पता चला है कि करीब 14 मिलियन बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि, इनमें से लगभग 371,000 मामले पिछले चार हफ्तों में आए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में लगभग 6.4 मिलियन नए मामले जोड़े गए हैं। 11 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान, लगभग 87,000 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। वहीं बुधवार की सुबह तक पूरेअमेरिका में कोविड वायरस से मरने वालों की संख्या 10,63,087 थी।

बच्चों में इतने बड़े पैमाने पर संक्रमण के मामलों पर अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने कहा कि नए वैरिएंट से संबंधित बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ संभावित दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने के लिए अधिक आयु-आधरित डेटा एकत्र करने की जरूरत है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने कहा कि यह जानना जरूरी है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर महामारी के तत्काल प्रभाव क्या हैं, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से हमें इस पीढ़ी के बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर लंबे समय तक चलने वाले प्रभावों की पहचान करने और उन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम