दुनिया

अमेरिका में बच्चों पर कोरोना का कहर जारी, एक हफ्ते में 107,000 से ज्यादा मासूम हुए संक्रमित

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल एसोसिएशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बच्चों के मामलों में लगातार छठी साप्ताहिक वृद्धि है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पिछले चार हफ्तों में 316,000 से अधिक बच्चों में कोरोना का पता चला है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिका में बच्चों पर कोरोना का कहर जारी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान 107,000 से अधिक बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जो एक महीने पहले की तुलना में लगभग 72 प्रतिशत अधिक है। अमेरिका में कोरोना की शुरूआत के बाद से लगभग 13.3 मिलियन बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल एसोसिएशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बच्चों के मामलों में लगातार छठी साप्ताहिक वृद्धि है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में दो साल से अधिक समय पहले महामारी की शुरूआत के बाद से लगभग 13.3 मिलियन बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से पिछले चार हफ्तों में 316,000 से अधिक बच्चों में कोरोना का पता चला है।

साल 2022 में अब तक देश भर में लगभग 5.4 मिलियन बच्चे कोविड-19 पीड़ित हुए हैं। बच्चों के मामले देश के कुल आंकड़ो के 19 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनकी संख्या 83,390,587 है और दुनिया में सबसे अधिक है। एएपी ने कहा कि नए रूपों से संबंधित बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ संभावित दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने के लिए अधिक आयु-विशिष्ट डेटा एकत्र करने की तत्काल आवश्यकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, 46 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: धनतेरस पर सोने और चांदी हुए सस्ते, कीमतें करीब 4,500 रुपए तक घटीं और शेयर बाजार में तूफानी तेजी

  • ,
  • Agnipath Scheme: कांग्रेस की हुंकार, ‘अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के खिलाफ, इसे रद्द कर नियमित सैनिकों की भर्ती हो'

  • ,
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अडानी के ऑपरेशन वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट करने का विदेशी एयरलाइंस कर रहीं विरोध

  • ,
  • खेल की खबरें: निशानेबाजों की निराशा बरक़रार, टीम स्पर्धा में भी चूके और संकट में बांग्लादेशी क्रिकेट टीम