दुनिया

ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में  लिखा ये खास संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का आज (मंगलवार) सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का आज (मंगलवार) सुबह सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों राष्टपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट की विजिटर बुक पर संदेश भी लिखा। अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘अमेरिका के लोग एक संप्रभु और अद्भुत भारत के साथ दृढ़ता के साथ खड़े हैं। महान महात्मा गांधी की भी यही सोच थी। यह अद्भुत सम्मान की बात है।’

Published: undefined

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया था। साबरमती आश्रम में डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन ट्रंप ने आश्रम के विजिटर बुक में जो संदेश लिखा था उसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र नहीं किया था। जिस पर विवाद भी हो गया था। साबरमती आश्रम पर लिखे गए संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी, लेकिन महात्मा गांधी को लेकर कुछ नहीं लिखा। इस मुद्दे पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे। लोगों का कहना था कि शायद ट्रंप को महात्मा गांधी के बारे में कुछ पता नहीं है, इसलिए उन्होंने विजिटर बुक में लिखे अपने संदेश में उनका जिक्र नहीं किया।

Published: undefined

राजघाट पर संदेश लिखने के बाद राजघाट के परिसर में ट्रंप ने एक पौधा भी लगाया। वहां उन्हें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भेंट की गई। राजघाट पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, मुंबई में बारिश का कहर, अबतक 13 लोगों की मौत

  • ,
  • मध्य प्रदेशः इमारत बनी नहीं, फिर भी होती रहीं नियुक्तियां और तबादले, चर्चा में इंदौर का 'घोस्ट हॉस्पिटल'

  • ,
  • सुप्रिया सुले का बीजेपी पर हमला, 'विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई और पर्यावरण से हो रहा खिलवाड़, मुंबई का हाल खराब'

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया', कांग्रेस ने प्रधान का फिर मांगा इस्तीफा, रखी ये तीन मांगें

  • ,
  • 'इजराइल की कार्रवाइयों पर प्रधानमंत्री की ‘पत्थर जैसी चुप्पी’ अस्वीकार्य है', जयराम रमेश ने मोदी को जमकर घेरा