दुनिया

हांगकांग: ऊंची इमारतों में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या 55 हुई, 279 अब भी लापता

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है, जिसमें 279 लोग अब भी लापता हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वांग फुक कोर्ट में बुधवार को लगी आग के मामले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है, जिसमें 279 लोग अब भी लापता हैं।

हांगकांग के समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बताया कि कम से कम 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 16 की हालत अति गंभीर है और 25 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पुलिस जांच से पता चला कि इमारतों पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल, ‘वाटरप्रूफ कैनवास’ और प्लास्टिक की चादरें आवश्यक अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के नवीनीकरण के दौरान लगाने के लिए जिम्मेदार थी।

इन संदिग्धों की आयु 52 से 68 वर्ष के बीच है। इनमें दो कंपनी निदेशक और एक परियोजना सलाहकार शामिल हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनकी गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी जनहानि हुई है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

शिन्हुआ के अनुसार, शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय तथा संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध