दुनिया

हमास नेता याह्या सिनवार के पीछे पड़ी इजराइली, कहा- हर कीमत पर होगी गिरफ्तारी

हाल ही में इजराइली सैनिकों ने सिंवार की तस्वीर उसके परिवार के साथ जारी की। हिब्रू मीडिया ने बताया है कि या तो सिनवार पर आईडीएफ ने कब्जा कर लिया है या सेना उस पर करीबी नजर रख रही है।

हमास नेता याह्या सिनवार की गिरफ्तारी पर इजराइली सेना की कड़ी नजर
हमास नेता याह्या सिनवार की गिरफ्तारी पर इजराइली सेना की कड़ी नजर ians

 इजराइली सैनिकों को हमास नेता याह्या सिनवार की तलाश है। वह पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल में हमास द्वारा मचाए गए आतंक का मास्टरमाइंड है, जिसकी तलाश में अब इजराइल सैनिक कमर कस चुके हैं। गौरतलब है कि इस नरसंहार की जद में आकर 1200 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 250 लोगों को बंधक बनाया गया था।

इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें सिनवा से इनपुट मिला है कि वह अपने परिवार के साथ हमास के सुरंग नेटवर्क में भाग रहा है और इज़राइल के बंधकों से घिरा हुआ है। इजराइली सेना के हमले को रोकने के लिए सिनवार ने बंधकों को अपने चारों ओर घेर रखा है।Hamas

रविवार रात को इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा, ''हमास नेतृत्व सिनवार की तलाश कर रहा है और हमास के बाहरी नेतृत्व को सिनवार और 7 अक्टूबर के नरसंहार के सूत्रधार हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''

वहीं, हाल ही में इजराइली सैनिकों ने सिंवार की तस्वीर उसके परिवार के साथ जारी की। हिब्रू मीडिया ने बताया है कि या तो सिनवार पर आईडीएफ ने कब्जा कर लिया है या सेना उस पर करीबी नजर रख रही है।

मोसाद के एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने भी आईएएनएस को बताया कि आईडीएफ याह्या सिनवार के करीब पहुंच रहा है। यह याद किया जा सकता है कि कुछ दिन पहले आईडीएफ के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने घोषणा की थी कि सिनवार को मृत या जीवित पकड़ लेगा योव गैलेंट ने सार्वजनिक रूप से सिनवार की हत्या का आह्वान किया था।

इस बीच, हमास की खान यूनिस ब्रिगेड, जो इसकी सबसे शक्तिशाली इकाइयों में से एक है। पहले ही युद्ध हार चुकी है और ब्रिगेड के 200 लोगों ने आईडीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए