दुनिया

इजरायली सेना का दावा, ड्रोन हमले में मारा गया वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता का बेटा

अली मूसा डकडौक अमेरिकी सेना पर हमला करने के लिए इराक में ईरानी समर्थक लड़ाकों को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार था। उसे 2007 में इराक में अमेरिकी सेना ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

हिजबुल्लाह ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी सीरिया में संगठन के संचालन के प्रभारी अली मूसा डकडौक का बेटा हसन अली डकडौक कथित तौर पर इजरायली ड्रोन हमले में मारा गया।

अली मूसा डकडौक अमेरिकी सेना पर हमला करने के लिए इराक में ईरानी समर्थक लड़ाकों को प्रशिक्षण देने के लिए जिम्मेदार था। उसे 2007 में इराक में अमेरिकी सेना ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था।

मारे गए चार लोग हिजबुल्लाह के थे। जबकि, एक सीरियाई था। ये मौतें गोलान हाइट्स में सीरियाई सीमा के पास एक वाहन पर कथित इजरायली ड्रोन हमले में हुईं। इज़रायल और हिजबुल्लाह के बीच लेबनानी सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें कई इज़रायली घायल हो गए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज